रायबरेली के मेदापुर में विराट दंगल, बदल पहलवान ने अयोध्या के हरिओम को चित कर जीता दंगल केसरी का खिताब
छतोह ब्लॉक के मेदापुर गांव में माता फूलमती मेला एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में बदल पहलवान ने 11 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।
गांव के मेले में जब अखाड़े में पहलवानों की भिड़ंत हुई तो दर्शकों की निगाहें हर दांव और पलटवार पर टिकी रहीं। देवानुष्ठानी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेदापुर में माता फूलमती मेला एवं विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष धर्मराज पासवान और ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष बृजपाल सिंह पासवान ने पूजा-अर्चना के बाद किया।
दंगल में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, बांदा और बनारस सहित कई जनपदों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 33 जोड़ कुश्तियां कराई गईं। रायबरेली स्टेडियम की महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपना प्रदर्शन किया।
बदल पहलवान ने जीता दंगल केसरी का खिताब

प्रतियोगिता का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला दंगल केसरी के फाइनल में हुआ। इसमें अयोध्या के हरिओम पहलवान और रायबरेली के बदल पहलवान आमने-सामने थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः बदल पहलवान ने हरिओम को चित कर जीत हासिल की और 11 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।
कार्यक्रम में डॉ. इंद्रजीत, कुलदीप सिंह, राममिलन मौर्य, नाथूराम यादव, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश कुमार यादव, राम अधार मौर्य, नंदलाल और अमरनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।
दंगल में रेफरी की जिम्मेदारी पप्पू यादव और नन्हे सिंह ने निभाई, जबकि हरिओम दास ने कमेंट्री की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले


पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।