रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

नसीराबाद में घर से नकदी और जेवर चोरी, महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से किया बंद

रायबरेली के पूरे ब्रह्मचारी मजरे विरनावा गांव में चोरों ने घर को निशाना बनाया। करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अनाज चोरी होने की जानकारी है।

नसीराबाद में घर से नकदी और जेवर चोरी, महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से किया बंद

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे ब्रह्मचारी मजरे विरनावा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अनाज चोरी कर लिया। वारदात के दौरान घर में सो रही महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सकी।

जानकारी के अनुसार, गुड़िया रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान घर में दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से को खंगालकर उसमें मौजूद सामान चोरी कर लिया। चोर पायल, बिछिया, बच्चों के लॉकेट, सोने की चेन, मंगलसूत्र और करीब 15 हजार रुपये नकद ले गए। घर में रखा अनाज भी चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी सुबह हुई। गुड़िया की सास ने जब उन्हें आवाज लगाई तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खुलने के बाद घर का सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। मामले में थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें