रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

नसीराबाद में मतदाता सूची का औचक सत्यापन, बूथ पर मिले दोहरे और मृतक मतदाताओं के नाम

रायबरेली के नसीराबाद में बूथ संख्या 128 के निरीक्षण के दौरान दोहरी प्रविष्टि वाले दो और तीन मृतक मतदाताओं के नाम मिले। जांच में आठ नए मतदाताओं के फार्म-6 भी भरे गए।

नसीराबाद में मतदाता सूची का औचक सत्यापन, बूथ पर मिले दोहरे और मृतक मतदाताओं के नाम

मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच और विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रशासन ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत नसीराबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार और जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने बूथ संख्या 128 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच की और ग्राम पंचायत तथा विधानसभा की मतदाता सूचियों का मिलान कराया। बूथ संख्या 128 पर कुल 700 मतदाता दर्ज पाए गए। दोनों सूचियों की तुलना में पांच ऐसे नाम सामने आए, जिनका ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में उल्लेख नहीं मिला। इसके अलावा दो मतदाताओं के नाम दोहरी प्रविष्टि में दर्ज पाए गए।

दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं में वार्ड नंबर आठ निवासी फूलजहां पत्नी मुकीम और नाजमीन पत्नी मुस्लिम के नाम शामिल हैं। वहीं, सूची में तीन मृतक मतदाताओं के नाम भी दर्ज मिले। इनमें मोहम्मद रफीक पुत्र सुबराती, जब्बार पुत्र भोंदू और इजराइल पुत्र अब्दुल्ला शामिल हैं।

नए मतदाताओं के लिए भरे गए आठ फार्म-6

सत्यापन अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी रही। अधिकारियों के अनुसार, कुल आठ फार्म-6 भरे गए। इनमें दो फार्म ऑनलाइन और छह ऑफलाइन माध्यम से जमा किए गए। अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और मतदाता सूची में दर्ज नामों का भौतिक सत्यापन भी कराया।

बताया गया कि नसीराबाद क्षेत्र में बूथ संख्या 125 से 134 तक कुल दस बूथ हैं। इन सभी बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची के सत्यापन में जुटे हैं। शुक्रवार को बूथ संख्या 128 पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के साथ दोहरी प्रविष्टि और मृतक मतदाताओं के नामों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची की त्रुटियां दूर की जा सकें।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अली, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक सिंह, सभासद प्रतिनिधि असगर अली, सभासद गुफरान अहमद, पवन श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, मोहम्मद हसीब सहित बीएलओ सीता देवी, रामावती, प्रभावती, गौतम, रंजन श्रीवास्तव, वृंदा देवी, पाकीजा, फूलमती, जावित्री, मीना साहू, संतराम और जलील अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें