रायबरेली पुलिस में फेरबदल, नसीराबाद, चंदापुर और खीरो को मिले नए थानाध्यक्ष
जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पांच निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। वीरेंद्र कुमार पंकज को नसीराबाद और सोमपाल गंगवार को चंदापुर की जिम्मेदारी मिली है।
जिले में पुलिस विभाग के स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पांच निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नसीराबाद, चंदापुर और खीरो थानों को नए प्रभारी मिले हैं।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना नसीराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, नसीराबाद के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को पुलिस लाइन भेजा गया है। वह गैर जनपद स्थानांतरणाधीन हैं।
इसी तरह उपनिरीक्षक सोमपाल गंगवार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष चंदापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदापुर के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका भी गैर जनपद स्थानांतरण प्रस्तावित है।
इसके अलावा थाना महाराजगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह भदौरिया को स्थानांतरित कर थाना खीरो का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कर इसकी आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव के तहत जिले के तीन थानों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।