रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: पिता की मौत के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी मृत्यु

सलोन पुलिस ने रेवली मोड़ स्थित नहर पुलिया से घनश्याम को गिरफ्तार किया। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी विजय को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

रायबरेली: पिता की मौत के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी मृत्यु

सलोन थाना क्षेत्र में पिता के साथ मारपीट और इलाज के दौरान उनकी मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार, 16 नवंबर को रेवली मोड़ स्थित नहर पुलिया से घनश्याम पुत्र छेदीलाल को गिरफ्तार किया। इससे पहले इस मामले में एक अन्य आरोपी विजय को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, पूरे झाऊ बिसइया गांव निवासी पार्वती पत्नी छेदीलाल ने तहरीर देकर बताया था कि 30 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे उनके पुत्र घनश्याम ने अपने पिता छेदीलाल से रुपये मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर घनश्याम ने उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना में छेदीलाल का पैर टूट गया था। तहरीर में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 265/2026 दर्ज किया था। घायल छेदीलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 109(1) की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सलोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घनश्याम को गिरफ्तार किया। इससे पहले 17 सितंबर 2026 को विजय पुत्र छेदीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार घनश्याम के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देविश चौधरी, मुख्य आरक्षी बृजकिशोर और आरक्षी विशाल शामिल रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें