रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

वन संरक्षण अधिनियम के मामले में दो अभियुक्त दोषी करार, न्यायालय उठने तक की सजा

सलोन ग्राम न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत रायबरेली पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता।

वन संरक्षण अधिनियम के मामले में दो अभियुक्त दोषी करार, न्यायालय उठने तक की सजा

वन संरक्षण अधिनियम के एक मामले में सलोन ग्राम न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह फैसला मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत रायबरेली पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद आया।

पुलिस के अनुसार, थाना सलोन में मुकदमा अपराध संख्या 491/2025 के तहत वन संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने अभियोजन पक्ष के माध्यम से न्यायालय में मामले की पैरवी की। सुनवाई के दौरान आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

दोषी करार दिए गए अभियुक्तों की पहचान दशाराम पाल पुत्र शिवबोधन, निवासी हरवंशराज का पुरवा, मजरे पातहीपुर, थाना सलोन और ज्ञानपाल पुत्र रामप्यारे, निवासी खम्हरिया पूरे कुशल, थाना सलोन, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।

मामले में अभियोजन अधिकारी मोहम्मद अकरम ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। वहीं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी अभिषेक यादव और थाना सलोन के पैरोकार आरक्षी सुमित कुमार ने भी न्यायालय में पैरवी से जुड़े कार्यों में योगदान दिया।

पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन कन्विक्शन का उद्देश्य मामलों की विवेचना की गुणवत्ता बेहतर करना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के जरिए दोषियों को सजा दिलाना है। रायबरेली पुलिस ने इस फैसले को अभियान के तहत मिली सफलता बताया है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें