रायबरेली: बाबा गलथरेश्वर मंदिर में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह का जन्मदिन मनाया गया
डीह ब्लॉक स्थित मंदिर परिसर में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विवेक विक्रम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी ने भी शुभकामनाएं दीं।
डीह ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध बाबा गलथरेश्वर मंदिर परिसर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विवेक विक्रम सिंह के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में काफी देर तक बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी ने भी विवेक विक्रम सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है।
कार्यक्रम में अखिलेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनुराग शास्त्री, दिनेश रावत, मनीष तिवारी, धीरज रावत, राजा सिंह, तेज प्रताप यादव, अभिषेक अग्रहरि, अमरेश यादव, अमरनाथ साहू, वीर बहादुर सिंह, अशोक यादव, आशू सिंह, राज द्विवेदी और हर्ष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं समर्थक मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।