सागर में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास हादसा उस समय हुआ, जब कार सवार लोग अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम गोपालपुरा के पास ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग भैंसा गांव के निवासी थे। वे अमावस्या के अवसर पर नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। बाद में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।