रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सलोन में चोरी की कोशिश के दौरान फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

रायबरेली के घूरनपुर गांव में घर में घुसकर चोरी की कोशिश और विरोध करने पर युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सलोन में चोरी की कोशिश के दौरान फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

सलोन थाना क्षेत्र के घूरनपुर गांव में चोरी की नीयत से एक घर में घुसने और विरोध करने पर युवक पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई एक्सट्रीम मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घूरनपुर निवासी सूरज कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने थाने में शिकायत दी थी कि 6 और 7 नवंबर की मध्यरात्रि मोनू कुरैशी, विशाल सरोज और उनके दो अज्ञात साथी उसकी चाची के घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। आरोप है कि वे घर में सामान तलाश रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सूरज ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया तो आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 नवंबर को सलोन पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सरोज निवासी चिरोंजी का पुरवा, थाना लालगंज अझारा, प्रतापगढ़; सोहेल उर्फ मूसा निवासी निनैया, थाना उदयपुर, प्रतापगढ़; और मोनू कुरैशी उर्फ शकील निवासी कुरैशी पुरवा, थाना उदयपुर, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मोनू कुरैशी और विशाल सरोज के खिलाफ रायबरेली, प्रतापगढ़ और अमेठी सहित विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित, पवन कुमार, सनद, दिनेश यादव, ओम शुक्ला सहित सलोन थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें