रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: स्कूलों की छुट्टी के समय सिकंदरपुर के मुख्य चौराहे पर लगता है जाम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कई स्कूलों की छुट्टी एक साथ होने से चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। निजी विद्यालय प्रबंधन ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

बलिया: स्कूलों की छुट्टी के समय सिकंदरपुर के मुख्य चौराहे पर लगता है जाम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

नगर के मुख्य चौराहे पर स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाला जाम स्कूली बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अधिकांश विद्यालयों की छुट्टी एक साथ होने से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चौराहे के आसपास ई-रिक्शा, टेंपो और निजी वाहनों का अनियंत्रित जमावड़ा यातायात बाधित करता है। इसके अलावा सड़क की पटरियों पर दुकानों, ठेलों और फल विक्रेताओं के अतिक्रमण से भी जाम की समस्या बढ़ जाती है। स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा के आसपास भी यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जरूरत बताई गई है।

इस समस्या को देखते हुए निजी विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से स्कूलों की छुट्टी के समय मुख्य चौराहे पर यातायात कर्मियों की तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही ई-रिक्शा और टेंपो के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का सुझाव दिया गया है।

विद्यालय प्रबंधक सामूहिक रूप से प्रशासन से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपने की तैयारी भी कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसी की आलोचना करना नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करना है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें