रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

उन्नाव में 18 नवंबर को सजेगी सुरों की महफिल, मधुर शर्मा देंगे लाइव परफॉर्मेंस

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में शाम 7 बजे से म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित होगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, लेकिन दर्शकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

उन्नाव में 18 नवंबर को सजेगी सुरों की महफिल, मधुर शर्मा देंगे लाइव परफॉर्मेंस

उन्नाव और शुक्लागंज के संगीत प्रेमियों को 18 नवंबर को लाइव म्यूजिक का आनंद लेने का मौका मिलेगा। शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में मशहूर सिंगर मधुर शर्मा का म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा।

आयोजकों के मुताबिक, इस कॉन्सर्ट में मधुर शर्मा अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनके गानों में ‘बेवफा तू’ और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से चर्चित हुआ गीत ‘सांसों की माला पर लिख दूं मैं पी का नाम’ भी शामिल है।

शशांक शेखर सिंह सनी कर रहे हैं आयोजन -

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र शशांक शेखर सिंह सनी की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि उन्नाव और शुक्लागंज में इस स्तर का लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले ऐसे कार्यक्रमों के लिए लोगों को कानपुर या लखनऊ जाना पड़ता था।

नि:शुल्क प्रवेश, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी -

कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, लेकिन दर्शकों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आयोजकों के अनुसार, प्रवेश पास के आधार पर दोपहर 4 बजे से स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे, ताकि दर्शक समय से पहुंचकर अपनी जगह ले सकें।

पास और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए निराला प्रेक्षागृह और शुक्लागंज में वी मार्ट के बगल में संपर्क किया जा सकता है।

महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष व्यवस्था -

आयोजकों ने महिलाओं, युवतियों और परिवार के साथ आने वाले दर्शकों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की बात कही है। इसके अलावा युवाओं और बुजुर्गों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि सभी दर्शक कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

सुरक्षा के लिए 100 से अधिक बाउंसर रहेंगे तैनात -

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर तैनात किए जाने की जानकारी दी गई है। महिला दर्शकों की सुरक्षा के लिए महिला बाउंसर भी मौजूद रहेंगी। स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की भी तैयारी है।

युवाओं में दिख रहा उत्साह -

कॉन्सर्ट की घोषणा के बाद से युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। मधुर शर्मा के लोकप्रिय गानों को पसंद करने वाले प्रशंसक इस लाइव शो का इंतजार कर रहे हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

रिपोर्ट: ब्यूरो अनुज कुमार मिश्रा

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें