रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

महमूदाबाद डिग्री कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति किया जागरूक

माय भारत सीतापुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ‘अपने वोट को जाने’ विषय पर संवाद किया और निष्पक्ष मतदान की शपथ ली।

महमूदाबाद डिग्री कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, मतदान के प्रति किया जागरूक

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत सीतापुर के तत्वावधान में राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी), महमूदाबाद में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘अपने वोट को जाने’ था। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सभासद चक्र सुदर्शन पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद जिला युवा अधिकारी (माय भारत) प्रतिमा वर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और मतदान के प्रति जागरूकता के महत्व पर जानकारी दी।

संवाद सत्र में यूथ आइकन अंशिका निगम ने ‘अपने वोट को जाने’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने युवाओं को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिकों के संवैधानिक कर्तव्यों के बारे में बताया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और शासन व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे। मुख्य अतिथि चक्र सुदर्शन पांडे ने उनके सवालों के जवाब दिए।

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष और जागरूक मतदान की शपथ दिलाई। समापन पर जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा और कॉलेज की प्राचार्या सीमा सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के आयोजन में माय भारत के स्वयंसेवक साधना और पवन मौर्य का विशेष योगदान रहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें