ओडिशा में ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों की बस, पश्चिम बंगाल के 55 यात्री थे सवार
जाजपुर जिले में सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हादसा हुआ। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, ज्यादातर लोग सो रहे थे। चालक समेत दो लोगों को पैरों में गंभीर चोटें आईं।
ओडिशा के जाजपुर जिले में शुक्रवार तड़के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। बस में पश्चिम बंगाल के करीब 55 लोग सवार थे, जो पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना बदाचना थाना क्षेत्र में हुई।
बस में सवार यात्री रोहित मलिक ने बताया कि सभी लोग एक दिन पहले दासपुर से बस में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान बस में करीब 55 यात्री थे। शुक्रवार सुबह लगभग 4 से 4:30 बजे के बीच जब अधिकांश लोग सो रहे थे, तभी अचानक तेज टक्कर की आवाज सुनाई दी।
रोहित के मुताबिक, सड़क पर एक ट्रक खड़ा था और उसके कर्मचारी टायर बदल रहे थे। इसी दौरान उनकी बस ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद बस के चालक और उसके पीछे केबिन में बैठे एक यात्री अंदर फंस गए। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
चालक और एक यात्री को पैरों में गंभीर चोटें
रोहित मलिक ने बताया कि बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। चालक और केबिन में उसके पीछे बैठे यात्री के पैरों में अपेक्षाकृत गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घायलों को मदद पहुंचाई गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 55 तीर्थयात्री सवार थे। वे पश्चिम बंगाल से ओडिशा के पुरी जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों और घायलों की सटीक संख्या को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी आनी बाक़ी है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए
परिसीमन विधेयक पर सुधाकर सिंह का दावा- संसद में सरकार के पास बहुमत नहीं, कानून पारित नहीं होगा
जम्मू में राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- भारत में अराजकता और तख्तापलट की बात बर्दाश्त नहीं
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।