रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

एक दिन मैं इस देश का प्रधानमंत्री भी बनूँगा, बस देखते रहिये - पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के मुकुंदपुर में गोवर्धन पूजा और भोजपुरी बिरहा प्रतियोगिता के दौरान यादव समाज की राजनीतिक भागीदारी, जातीय जनगणना और संविधान की रक्षा को लेकर अपनी बात रखी।

एक दिन मैं इस देश का प्रधानमंत्री भी बनूँगा, बस देखते रहिये - पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने यादव समाज की राजनीतिक भागीदारी, जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के मुकुंदपुर में यादव समाज सेवा संघ की ओर से आयोजित गोवर्धन पूजा और भोजपुरी बिरहा प्रतियोगिता में शामिल हुए पप्पू यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास और संस्कृति देश की सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यादव समाज ने हमेशा समाज के कल्याण और कमजोर वर्गों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने खुद को गोपालक परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि यादव समाज का इतिहास गौवंश, यदुवंश और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

जातीय जनगणना और राजनीतिक भागीदारी पर दिया जोर

पप्पू यादव ने जातीय जनगणना की मांग उठाते हुए दावा किया कि यादव समाज की आबादी देश में 19 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक संख्या सामने आने के बाद सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमें सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास करना होगा।" उनके मुताबिक, सामाजिक न्याय और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए जातीय जनगणना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री बनने की भी जताई इच्छा

अपने संबोधन में पप्पू यादव ने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "एक न एक दिन हम प्रधानमंत्री भी बनेंगे।" उन्होंने दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र से एक नई ऐतिहासिक लड़ाई शुरू होने की बात भी कही।

सांसद ने अपने संबोधन में संघर्ष और सामाजिक अधिकारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कोई डरा नहीं सकता। उन्होंने संविधान की रक्षा और देश के गौरव को बनाए रखने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा और भोजपुरी बिरहा प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रस्तुत किया गया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें