ऊंचाहार में आकाश मौर्या का जनसंपर्क अभियान, गांवों में पहुंचाया पीडीए जनपत्र
समाजवादी नेता आकाश मौर्या ने डलमऊ ब्लॉक के कई गांवों और क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर सपा की नीतियों और पीडीए जनपत्र के बारे में जानकारी दी।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी नेता आकाश मौर्या ने जनसंपर्क अभियान चलाकर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी देने के साथ पीडीए जनपत्र को लोगों तक पहुंचाया।
दी गई जानकारी के अनुसार, आकाश मौर्या ने डलमऊ ब्लॉक की ग्राम सभाओं विजयीपुर, नरहरपुर, धर्मापुर और पूरे गुरु में जनसंपर्क किया। इसके अलावा मुराई बाग और रेलवे क्रॉसिंग स्थित मठावन का पुरवा में भी लोगों से मुलाकात की।
अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र के भीमगंज अंतर्गत ग्राम सभा खलीलपुर और शिवपुरी अंतर्गत ग्राम सभा खलीलपुर में पीडीए सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में पीडीए समाज की एकजुटता और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
जनसंपर्क के दौरान आकाश मौर्या ने समाजवादी पार्टी के पीडीए जनपत्र में शामिल नीतियों, संकल्पों और सामाजिक न्याय से जुड़े विचारों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पीडीए की आवाज गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों को उनके अधिकार, सम्मान और भागीदारी के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य के साथ जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।