रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

गदागंज समाधान दिवस में नहीं पहुंचे राजस्व अधिकारी, छह फरियादियों की शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण

थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठे। करीब 20 साल पहले पट्टा मिलने के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण भी निराश रहे।

गदागंज समाधान दिवस में नहीं पहुंचे राजस्व अधिकारी, छह फरियादियों की शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण

थाना परिसर गदागंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण शिकायतों के निस्तारण को लेकर सवाल उठे। अपनी समस्याएं लेकर कुल छह फरियादी पहुंचे, लेकिन राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों के मौजूद नहीं होने से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

समाधान दिवस में हमीरमऊ गांव के राम सुमेर, खरिका हमीरमऊ निवासी राकेश कुमार और पंकज कुमार ने पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत रखी। तीनों का कहना था कि करीब 20 वर्ष पहले उन्हें एक-एक बीघा जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था। राजस्व टीम की ओर से जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी आवंटित जमीन पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। विरोध करने पर धमकियां भी दी जाती हैं। पीड़ितों का कहना है कि अपनी ही पट्टे की जमीन पर अधिकार पाने के लिए उन्हें लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

समाधान दिवस में पहुंची अन्य शिकायतें भी राजस्व विभाग से संबंधित थीं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण फरियादियों को मौके पर समाधान नहीं मिल सका।

इस दौरान इंचार्ज थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व अधिकारियों की गैरहाजिरी और लंबे समय से लंबित पट्टे की जमीन से जुड़ी शिकायतों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अब फरियादियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई होने का इंतजार है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें