रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

DM से शिकायत के बाद भी कॉलेज खेल के मैदान में सफाई नहीं, 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठेंगे सुमित यादव

दादर आश्रम स्थित महाविद्यालय में महिला शौचालय, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं को लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मांगें पूरी नहीं होने पर छात्र सुमित यादव ने अनशन का ऐलान किया है।

DM से शिकायत के बाद भी कॉलेज खेल के मैदान में सफाई नहीं, 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठेंगे सुमित यादव

श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर में साफ-सफाई एवं छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से छात्रों में नाराजगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महाविद्यालय के छात्र सुमित यादव ने 12 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी महोदय को लिखित शिकायत देकर महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत कराया था। उन्होंने प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए दो सप्ताह का समय भी दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी छात्रों का कहना है कि अब तक साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

छात्रों द्वारा सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि महाविद्यालय में 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन छात्राओं के लिए पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। वहीं, वर्ष 2020 के बाद से खेल मैदान की समुचित साफ-सफाई नहीं कराई गई है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

1. वर्ष 2020 से उपेक्षित खेल मैदान की तत्काल साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव कराया जाए।

2. विद्यार्थियों के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

3. महाविद्यालय में स्थित महिला शौचालय की तत्काल सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

4. 2,000 से अधिक छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त महिला शौचालय का निर्माण कराया जाए।

5. महिला शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक महिला सफाईकर्मी की नियुक्ति की जाए।

26 नवंबर को सुबह 10 बजे से आमरण अनशन

छात्र सुमित यादव ने अपने शिकायती पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि दो सप्ताह के भीतर महिला शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया जाता और खेल मैदान की साफ-सफाई नहीं होती है, तो वे 26 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब 12 नवंबर को जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर दो सप्ताह का समय दिया गया था, तो उसके बाद भी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआ? क्या संबंधित अधिकारी आमरण अनशन शुरू होने से पहले छात्रों की मांगों पर ध्यान देंगे या फिर छात्रों को अपने अधिकारों के लिए अनशन का रास्ता अपनाना पड़ेगा?

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें