रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया में जीवित बुजुर्ग महिला को अभिलेखों में मृत दर्ज करने का आरोप, वृद्धावस्था पेंशन प्रभावित

नवानगर ब्लॉक के रामपुर काटराई गांव की पार्वती देवी ने ग्राम सचिव पर बिना उचित जांच के उन्हें मृत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने अभिलेख दुरुस्त कराने और पेंशन बहाल करने की मांग की है।

बलिया में जीवित बुजुर्ग महिला को अभिलेखों में मृत दर्ज करने का आरोप, वृद्धावस्था पेंशन प्रभावित

जिले के नवानगर ब्लॉक अंतर्गत रामपुर काटराई गांव में एक बुजुर्ग महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। गांव की निवासी पार्वती देवी पत्नी श्रीराम ने ग्राम सचिव पर बिना उचित जांच-पड़ताल के उन्हें मृत घोषित किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह जीवित हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करती हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 65 वर्षीय पार्वती देवी पहले वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करती थीं। उनका आरोप है कि ग्राम सचिव राम नगीना राम ने कार्यालय में बैठकर बिना भौतिक सत्यापन किए उन्हें सरकारी अभिलेखों में मृत दर्ज कर दिया। पार्वती देवी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

महिला का कहना है कि जीवित होने के बावजूद सरकारी कागजों में अपनी मौजूदगी साबित करने की स्थिति बन गई है। उनके अनुसार, अभिलेखों में मृत दर्ज होने से वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हुआ है।

इस मामले ने ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। पार्वती देवी ने संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, अभिलेखों में अपनी स्थिति सही दर्ज कराने और वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (1)

T
Tayyab Ali 1 सप्ताह पहले

Sachiv mahodya apne kary ko savdhani aur imaandari se kijiye taki kisi ko bina wajah takleef na ho. Ek baat yad rakhiye, Agar kisi sakhash ko takleef hoti hai to aapko bhi ho sakti hai.

संबंधित खबरें