शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

बलिया: धनतेरस और दीपावली को लेकर बांसडीह पुलिस अलर्ट, देर शाम चलाया वाहन चेकिंग अभियान

सीओ जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

बलिया: धनतेरस और दीपावली को लेकर बांसडीह पुलिस अलर्ट, देर शाम चलाया वाहन चेकिंग अभियान

धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बांसडीह पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में सीओ जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल की।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई। वाहन चालकों से गाड़ी के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट के इस्तेमाल और तीन सवारी बैठाकर चलने के संबंध में पूछताछ की गई। वहीं, चारपहिया वाहनों की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे गए।

त्योहारों को देखते हुए बढ़ाई सतर्कता

त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी रहे मौजूद

वाहन चेकिंग अभियान में एसएसआई अजय पाल, प्रभारी निरीक्षक क्राइम अरुण कुमार सिंह और चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव सहित पुलिस बल तथा महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें