रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: गोवंश तस्करी और गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पकड़ी थाना पुलिस ने डकिनगंज छोटी नहर के पास से अजय प्रताप कुशवाहा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 1 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।

बलिया: गोवंश तस्करी और गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गोवंश तस्करी और गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में पकड़ी थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डकिनगंज छोटी नहर के पास से मंगलवार, 17 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय प्रताप कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय चन्द्रदेव सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना मनियर, जनपद बलिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को पकड़ी थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और 5बी के तहत मुकदमा अपराध संख्या 115/26 दर्ज किया गया था। इसी मामले में अजय प्रताप कुशवाहा वांछित था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।

इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक राजधर यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमे का वांछित आरोपी डकिनगंज छोटी नहर के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 7:30 बजे अजय प्रताप कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की और अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें