रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड-वे पर बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव के सामने हादसे में बालक सिद्धार्थ की जान चली गई। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बलिया: निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड-वे पर बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड-वे पर बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक ही बाइक पर सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दयाछपरा निवासी शिवजी का छह वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ अपनी मां के साथ गांव के सामने निर्माणाधीन सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालक और बाइक सवार घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीण बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार चारों आरोपियों को भी सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया था।

मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी करन पुत्र विमलेश रजक तथा सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरी कलां निवासी गुलशन भारती, सूरज रजक और संतोष रजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें