बलिया: ज्ञान कुंज एकेडमी में बाल दिवस पर लगा बाल मेला, 105 से अधिक दुकानों ने खींचा ध्यान
सिकंदरपुर के बंशी बाजार स्थित विद्यालय में आयोजित बाल मेले में विद्यार्थियों ने 105 से अधिक दुकानें लगाईं। बच्चों ने दुकानों का संचालन कर अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का परिचय दिया।
बंशी बाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मकता, हुनर और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। मेले में बच्चों की ओर से लगाई गई 105 से अधिक दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के नन्हे बच्चों ने फीता काटकर किया। इसके बाद प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मेले में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी-अपनी दुकानों का संचालन किया और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय ने सभी दुकानों का भ्रमण कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिश्रम और लगन से मेला सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, उपप्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मेले के सफल आयोजन में मेला अधिकारी अनिल साहनी, राकेश पाण्डेय और विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान जेपी तिवारी, दीपक तिवारी, सुनील गुप्ता, लक्ष्मण चौहान, अमजद अली, श्याम सुंदर, रंजीत शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।