रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: 15 वर्षीय किशोरी लापता, मां ने युवक पर शादी का झांसा देकर ले जाने का लगाया आरोप

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव की घटना। किशोरी की मां ने 22 नवंबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बलिया: 15 वर्षीय किशोरी लापता, मां ने युवक पर शादी का झांसा देकर ले जाने का लगाया आरोप

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर थाने में लिखित शिकायत देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त तहरीर के अनुसार, जमुई गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री योगीनाथ बाबा इंटर कॉलेज, जमुई में कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि उनके घर के बगल में काम करने वाला युवक , निवासी मिरनगंज थाना रसड़ा, उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

महिला के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को जब वह घर पर मौजूद नहीं थीं, उसी दौरान उनकी पुत्री लापता हो गई। काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार और आसपास के लोगों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

महिला ने 22 नवंबर 2026 को थाना सिकंदरपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई तथा किशोरी को जल्द से जल्द बरामद कराने की मांग की है।

फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है। किशोरी के लापता होने की घटना ने क्षेत्र में चिंता पैदा कर दी है। अब परिजनों को पुलिस की कार्रवाई और किशोरी की सकुशल बरामदगी का इंतजार है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें