रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

शादी समारोह में पिस्टल दिखाकर धमकी, कार का शीशा तोड़कर 10,320 रुपये निकालने का आरोप

बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान विवाद और लूटपाट का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

शादी समारोह में पिस्टल दिखाकर धमकी, कार का शीशा तोड़कर 10,320 रुपये निकालने का आरोप

शादी-विवाह के निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए एक व्यक्ति के साथ अभद्रता, जान से मारने की धमकी और रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एक व्यक्ति ने पिस्टल सटाकर उसे धमकाया और उसकी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे 10,320 रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर निवासी राजीव दूबे अपने रिश्तेदारों के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार अंतर्गत बसारिकपुर गांव में हाजी मतलूब खान के यहां आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने राजीव दूबे के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपित ने उन्हें पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी और कार्यक्रम स्थल से चले जाने को कहा। राजीव दूबे के वहां से जाने से इनकार करने पर आरोपित ने दोबारा धमकी दी। इसके बाद उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया।

आरोप है कि कार के अंदर रखे 10,320 रुपये भी निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में सिकंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें