रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: छठ पर्व पर घर में अकेली विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर से पूछताछ

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में 25 वर्षीय सलोनी गुप्ता की मौत से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया।

बलिया: छठ पर्व पर घर में अकेली विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर से पूछताछ

छठ पर्व के दौरान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता सलोनी गुप्ता की मौत से परिवार में मातम छा गया। रविवार को घर में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सलोनी गुप्ता पत्नी मिंटू गुप्ता दो दिन पहले छठ पर्व मनाने के लिए मिर्जापुर से नवानगर आई थीं। रविवार को परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट गए हुए थे। मासिक धर्म होने के कारण सलोनी घर पर ही थीं। इसी दौरान घर में उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना का समय करीब शाम सात बजे बताया गया है।

परिजनों के मुताबिक, सलोनी की शादी बीते 4 दिसंबर को बलिया में हुई थी। उनके पति मिंटू गुप्ता पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर सलोनी के पिता विजय गुप्ता, निवासी हनुमानगंज, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नवानगर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनकर मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस पति मिंटू गुप्ता और सास-ससुर को पूछताछ के लिए सिकंदरपुर थाने ले गई।

फिलहाल सलोनी की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें