रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलरामपुर में घने कोहरे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बुधवार देर रात घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रामवापुर गांव के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बलरामपुर में घने कोहरे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पांच युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 11 बजे बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर कोतवाली उतरौला क्षेत्र के रामवापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण टीवीएस स्पोर्ट और टीवीएस राइडर बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में गुफरान (18), रहमत (30), तौफीक (19), सलीम (20) और मोहम्मद फारूक (20) की मौत हो गई। वहीं, बड़हरा खुर्द निवासी मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मुजम्मिल खान और नाहिद अली की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया।

पांच युवकों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल से दो क्षतिग्रस्त हेलमेट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पांचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक ही दुर्घटना में पांच युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें