रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

स्कूलों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट को सर्वोच्च प्राथमिकता, 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश

बिहार शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लंबित आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पूरा कराने के लिए स्कूलों में जागरूकता और नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट को सर्वोच्च प्राथमिकता, 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश

बिहार के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों का आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) समय पर पूरा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव सी० के० अनिल ने पत्रांक 271/अ०मु०स०को० (दिनांक 25 नवंबर 2026) के जरिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।

योजनाओं और सेवाओं से वंचित होने का खतरा

विभाग के संज्ञान में आया है कि राज्य के विभिन्न जिलों के स्कूलों में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है। अपडेट पूरा न होने की स्थिति में विद्यार्थियों को आधार-आधारित प्रमाणीकरण (authentication) में दिक्कत हो सकती है, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं, लाभों और शैक्षिक सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं।

स्कूलों और अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश

निर्देशों के तहत उठाए जाने वाले प्रमुख कदम इस प्रकार हैं:

- सभी सरकारी और निजी स्कूल UDISE+ पोर्टल के डेटा के आधार पर लंबित MBU वाले छात्रों की पहचान करेंगे।

- संबंधित विद्यार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावकों को सूचित कर जल्द से जल्द अपडेट पूरा करने की सलाह दी जाएगी।

- अभिभावकों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी और नजदीकी अधिकृत आधार नामांकन या अपडेट केंद्र जाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

- लंबित मामलों का विद्यालय-वार रिकॉर्ड रखा जाएगा और प्रगति की निगरानी के लिए नियमित फॉलो-अप किया जाएगा।

- जरूरत पड़ने पर ग्रामीण विकास विभाग (RDD), बिहार के समन्वय से स्कूलों में बायोमेट्रिक अपडेट कैंप आयोजित किए जा सकेंगे।

- आधार नामांकन या अपडेट से जुड़ी किसी भी समस्या या कठिनाई के समाधान के लिए UIDAI के पटना स्थित राज्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकेगा।

31 मार्च 2027 तक लक्ष्य पूरा करने का आदेश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी 31 मार्च 2027 तक सभी बच्चों का लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, इस पत्र की प्रतिलिपि सूचना और आवश्यक समन्वय के लिए UIDAI के पटना स्थित राज्य कार्यालय तथा रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें