रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बिहार टेंडर घोटाले में हाई कोर्ट सख्त, ED और SVU के अधिकारियों से मांगा जवाब

करोड़ों रुपये के कथित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच की प्रगति पर अदालत ने सवाल उठाए हैं। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

बिहार टेंडर घोटाले में हाई कोर्ट सख्त, ED और SVU के अधिकारियों से मांगा जवाब

बिहार के बहुचर्चित सरकारी टेंडर घोटाले और करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटना हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की धीमी प्रगति और बड़े अधिकारियों की भूमिका को लेकर दोनों एजेंसियों से जवाब तलब किया है।

​कोर्ट की नाराजगी -

न्यायमूर्ति की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि जांच में बड़े अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट ने ईडी द्वारा छह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विश्वसनीय जानकारी साझा किए जाने के बावजूद अब तक केवल तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर सवाल उठाया।

​अगली सुनवाई 4 दिसंबर को -

इससे पहले ईडी ने छह आईएएस अधिकारियों - आनंद किशोर, अभिलाषा शर्मा, सुनील कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार भल्ला और योगेश्वर सागर - से पूछताछ की थी। अब हाई कोर्ट ने ईडी के संयुक्त निदेशक और एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक को अगली सुनवाई, जो 4 दिसंबर को निर्धारित है, में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने या हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि अन्य अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें