बाल दिवस पर चाइल्ड एजुकेशन सेंटर और नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में हजारों बच्चों ने किया बाल भोज
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर सिकंदरपुर में दोनों शिक्षण संस्थानों ने बाल दिवस मनाया। वर्ष 2010 से चली आ रही परंपरा के तहत बच्चों के लिए सामूहिक बाल भोज आयोजित किया गया।
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में भव्य बाल भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बच्चों ने सामूहिक रूप से बाल भोज का आनंद लिया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
इस आयोजन की खास बात यह है कि चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रतिवर्ष बाल दिवस पर हजारों बच्चों के लिए बाल भोज आयोजित किया जाता है। विद्यालय में यह परंपरा वर्ष 2010 से लगातार चली आ रही है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय परिवार बच्चों के साथ खुशियां साझा करता है और उनके प्रति प्रेम एवं अपनत्व का भाव व्यक्त करता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शेख अहमद अली (संजय भाई), श्री लाल बच्चन तिवारी, राकेश सिंह, राकेश यादव, डॉ. उमेश चंद्र प्रसाद, दिलीप सिंह एवं रणजीत राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी (बबलू मास्टर) एवं प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रेम, प्रोत्साहन और बेहतर वातावरण देना भी जरूरी है।
बाल भोज के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार की ओर से वर्ष 2010 से निभाई जा रही इस परंपरा और आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले



पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।