शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

डेरापुर में स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारियों की समीक्षा

तहसील सभागार में आयोजित बैठक में 19 नवंबर से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, संचारी रोग नियंत्रण और नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

डेरापुर में स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारियों की समीक्षा

तहसील सभागार डेरापुर में स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सहयोगी विभागों की समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 नवंबर से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (MDA), संचारी रोग नियंत्रण और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डेरापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पूर्व में दवा लेने से छूटे पात्र लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपनी मौजूदगी में पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें, ताकि अभियान के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

संचारी रोगों की रोकथाम पर चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराने, लार्वा रोधी दवाओं का छिड़काव करने और जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।

बैठक में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस दौरान झींझक ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित निरंजन, एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) शैलेंद्र सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से ओम त्रिपाठी, पीसीआई (PCI) के जिला समन्वयक राहुल केशरवानी और राम द्विवेदी तथा ब्लॉक समन्वयक शिव भान सिंह उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा विभाग, नगर पंचायत और आंगनवाड़ी विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर स्वास्थ्य अभियानों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संचालित करने पर सहमति बनी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें