शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

समाजसेवी रामप्रवेश राय की मां देवकी देवी का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

महमदपुर सकड़ा निवासी देवकी देवी 75 वर्ष की थीं। निधन की सूचना पर स्थानीय विधायक अजय कुमार सहित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

समाजसेवी रामप्रवेश राय की मां देवकी देवी का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा निवासी समाजसेवी रामप्रवेश राय की माता देवकी देवी का निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

देवकी देवी अपने पीछे पुत्र राम लोलीन राय, पुत्रवधू सीता देवी, रामउदय राय, रामप्रवेश राय, राम मिलन राय, पुत्री चंद्रकला देवी और मनीता कुमारी सहित पोते-नाती से भरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके निधन की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक अजय कुमार, डीवाईएफआई के अंचल मंत्री बबलू कुमार, अंचल अध्यक्ष अवधेश कुमार और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेश झा उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उमेश राय, रौशन कुमार, खास टभका उत्तर के पूर्व मुखिया दिलीप राय और सुरेश राय सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत देवकी देवी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें