शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

पतेलिया में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित

पंचायत सरकार भवन में आयोजित चौपाल में किसानों को खेतों के संरक्षण, कृषि विभाग की योजनाओं और आत्मा योजना के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

पतेलिया में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित

अंतर्गत पतेलिया पंचायत सरकार भवन के सभागार में शुक्रवार को ‘खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजकुमार ने की। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया।

इस अवसर पर आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को खेतों के संरक्षण की आवश्यकता और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के महत्व से अवगत कराया।

कृषि समन्वयक आलोक कुमार ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं और विभागीय सुविधाओं के बारे में बताया।

वहीं, सहायक तकनीकी प्रबंधक विपुल भारती ने आत्मा योजना के तहत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने चौपाल में मौजूद किसानों के सवाल सुने और उनका समाधान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में कृषि समन्वयक मनोज कुमार, किसान सलाहकार जानकी क्षया, प्रेमचन्द सिंह, बचनदेव शर्मा, उप मुखिया रामदेव पासवान, वार्ड सदस्य योगेंद्र कुमार तथा किसान कृष्णकांत कुमार, राहुल सिंह, रामसखा महतो, देव करण महतो और गोपाल महतो सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं और खेतों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें