शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कानपुर देहात के झींझक कस्बे में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ बाजारों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने दुकानों के आसपास की स्थिति और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्योहारों में बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम और अन्य असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

व्यापारियों से किया सीधा संवाद

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छोटे व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और व्यापारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

एसपी ने लोगों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त जारी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।

इस पैदल गश्त में क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें