शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

छठ घाटों के निरीक्षण में SDO पूजा कुमारी ने दिए सुरक्षा और साफ-सफाई के निर्देश

रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी ने सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के बोल्डर घाट का निरीक्षण किया। नदी किनारे समतलीकरण, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था और सुरक्षित पूजा के निर्देश दिए।

छठ घाटों के निरीक्षण में SDO पूजा कुमारी ने दिए सुरक्षा और साफ-सफाई के निर्देश

छठ महापर्व की तैयारियों और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रोसड़ा की अनुमंडल पदाधिकारी पूजा कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत स्थित स्वर्गीय महेंद्र महतो धाम के निकट बोल्डर घाट का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने घाट पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर नदी का किनारा काफी खड़ा है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका समतलीकरण कराया जाना जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए छठ पर्व के दौरान कपड़े बदलने के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधानीपूर्वक कतार बनाकर पूजा करने की अपील की। साथ ही नदी में नौकायन पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से घाट की साफ-सफाई की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। इस पर उपस्थित लोगों ने बताया कि दीपावली के अगले दिन से सफाई का काम शुरू किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत ठाकुर, सिंघिया दक्षिण पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राम बहादुर सिंह, उप मुखिया अशोक राय, राम नारायण चौधरी, शिव नारायण पासवान, कारी पंडित और शिवनारायण पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें