शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों से पहले झींझक बाजार में उतरीं SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

समर्था गांव से लापता रोहन के परिजनों से मिले विधायक अजय कुमार, जल्द बरामदगी की मांग

विभूतिपुर विधायक ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। डीएसपी, ग्रामीण एसपी और डीआईजी से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

समर्था गांव से लापता रोहन के परिजनों से मिले विधायक अजय कुमार, जल्द बरामदगी की मांग

क्षेत्र के समर्था गांव से लापता रोहन के परिजनों से शुक्रवार को विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने डीएसपी, ग्रामीण एसपी और डीआईजी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विभूतिपुर थाना क्षेत्र की समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और रोहन की जल्द बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक ने अधिकारियों से मामले में लापता युवक की तलाश तेज करने और घटना में शामिल होने के संदेह वाले लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान अनुरुद्ध सिंह, रामकुमार राय, विद्यानंद विद्यार्थी, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार राय उर्फ पप्पू, दिलीप राय, डॉ. विष्णु देव प्रसाद सिंह, राम पुनीत वर्मा, अवधेश कुमार, दिवेश प्रभाकर, मनीष कुमार और रमेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें