धनतेरस पर शिवली के बाजारों में SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की पैदल गश्त, व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
धनतेरस पर बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच पुलिस अधीक्षक ने शिवली कस्बे का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थाना शिवली क्षेत्र के कस्बा शिवली में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर बाजारों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।
झींझक कस्बे में गश्त के बाद शिवली पहुंचीं एसपी ने प्रमुख बाजारों, व्यस्त सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति न बनने दी जाए और यातायात का संचालन सुचारु रखा जाए।
व्यापारियों से किया संवाद
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छोटे व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए धनतेरस और आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
पुलिसकर्मियों को सतर्कता के निर्देश
एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस गश्त बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर रखने को कहा।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवली सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
दिवाली पर तीन दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, SDO विवेक पांडेय ने किया उपकेंद्रों का निरीक्षण
झींझक में कार से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार
धनतेरस पर हरदी टीकर में ग्राम पंचायत सदस्यों को उपहार देकर किया सम्मानित

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।