शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
दिवाली पर तीन दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, SDO विवेक पांडेय ने किया उपकेंद्रों का निरीक्षण

झींझक में कार से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार

कानपुर देहात के नहर पुल पर चेकिंग के दौरान मंगलपुर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से 48 हाफ और 192 क्वार्टर शराब बरामद की। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

झींझक में कार से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने झींझक के नहर पुल पर चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नहर पुल झींझक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखी छह पेटियों से शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में 48 हाफ और 192 क्वार्टर शामिल हैं। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम (27), पुत्र सुशील कुमार गुप्ता, निवासी नहर पुल झींझक और कपिल गुप्ता (39), पुत्र विपिन गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 07, इंदिरा नगर, झींझक के रूप में की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने UP 77 AK 5848 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को भी कब्जे में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में थाना मंगलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 394/26 के तहत उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन वीर सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरजेश, कांस्टेबल रघुराज, कांस्टेबल सुमित चौधरी और कांस्टेबल मधुर शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें