रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ में शिक्षा की अलख जगा रहे दिलीप चमार, बच्चों और युवाओं को दे रहे निःशुल्क शिक्षा

डॉ. भीमराव अंबेडकर साक्षरता मिशन के तहत जाति और वर्ग के भेदभाव के बिना विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं दिलीप चमार, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चलती हैं कक्षाएं।

प्रतापगढ़ में शिक्षा की अलख जगा रहे दिलीप चमार, बच्चों और युवाओं को दे रहे निःशुल्क शिक्षा

शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम मानते हुए दिलीप चमार क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर साक्षरता मिशन के माध्यम से संचालित इस पहल में जाति और वर्ग का भेदभाव किए बिना विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

दिलीप चमार बताते हैं कि उनकी यह मुहिम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा राव फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित है। उनका मानना है कि शिक्षा के जरिए ही समाज में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने बच्चों और युवाओं को निःशुल्क पढ़ाने का संकल्प लिया है, ताकि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। ऑफलाइन कक्षाएं सुबह छह बजे से नौ बजे तक संचालित होती हैं, जबकि ऑनलाइन पढ़ाई का समय शाम सात से आठ बजे तक निर्धारित है। इस माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षण कार्य को अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए ‘दिलीपपुर कम्प्यूटर एजुकेशन’ नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे विद्यार्थी घर बैठे भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता ले सकें।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें