हरचंदपुर की सियासत में भाई बनाम भाई की चर्चा के बीच मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का संदेश, बोले- भाई के हक से बढ़कर कुछ नहीं
हरचंदपुर विधानसभा सीट पर छोटे भाई राकेश प्रताप सिंह की दावेदारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मंत्री की फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। हालांकि, उन्होंने चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की सियासत में इन दिनों मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके छोटे भाई राकेश प्रताप सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच दिनेश प्रताप सिंह की एक फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्ट में उन्होंने भाई के अधिकार और स्वाभिमान को राजनीति से ऊपर रखने की बात कही है।
दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भाई के हिस्से का हक लेकर जीने से बेहतर राजनीति से संन्यास लेकर अभाव में भी स्वाभिमान के साथ जीना।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “जो राम (भाई) का नहीं, वह किसी के काम का नहीं।”
इस पोस्ट को हरचंदपुर विधानसभा सीट पर राकेश प्रताप सिंह की संभावित राजनीतिक दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक चर्चाओं में इसे भाई के अधिकार और पारिवारिक रिश्तों के सम्मान से जुड़ा संदेश माना जा रहा है।
हालांकि, फेसबुक पोस्ट में दिनेश प्रताप सिंह ने किसी चुनाव या विधानसभा सीट को लेकर स्पष्ट घोषणा नहीं की है। उन्होंने न तो चुनाव लड़ने से पीछे हटने की औपचारिक बात कही है और न ही राकेश प्रताप सिंह की उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान किया है।
ऐसे में पोस्ट के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन इसे चुनावी दावेदारी पर अंतिम फैसला मानना जल्दबाजी होगी। फिलहाल हरचंदपुर की राजनीति में इस पोस्ट के बाद दोनों भाइयों को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।