रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर गोकना घाट में 5100 दीपों से हुआ दीपदान

ऊंचाहार के गोकना घाट पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दीपोत्सव आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर गोकना घाट में 5100 दीपों से हुआ दीपदान

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गोकना घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महर्षि गोकर्ण की तपोस्थली माने जाने वाले इस घाट पर युवा सपा नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान गंगा तट पर 5100 दीपों का दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को किसानों, गरीबों और वंचितों का नेता बताते हुए उनके राजनीतिक संघर्ष और विचारों को याद किया।

कार्यक्रम में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें