रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

तहसील सभागार में लेखपाल संघ के कार्यक्रम में डीएम ने राजस्व कर्मियों के कार्यों की सराहना की और ईमानदारी व निष्ठा से जनहित में काम करने की अपील की।

सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

तहसील सिकंदरपुर के सभागार में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के लेखपालों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने लेखपालों के कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान तहसील के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह और लेखपाल संघ के सदस्यों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है और इस व्यवस्था में लेखपालों की भूमिका अहम है। उन्होंने लेखपालों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह ने जिलाधिकारी के सिकंदरपुर पहुंचकर लेखपालों से मुलाकात करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की इस मुलाकात से लेखपालों का मनोबल बढ़ा है और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें