रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

उपसरपंच रामकृपाल सिंह के निधन पर पंचायत सरकार भवन में शोक सभा आयोजित

विभूतिपुर प्रखंड की पतैलिया पंचायत में आयोजित शोक सभा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत उपसरपंच को श्रद्धांजलि दी।

उपसरपंच रामकृपाल सिंह के निधन पर पंचायत सरकार भवन में शोक सभा आयोजित

प्रखंड की ग्राम पंचायत राज पतैलिया के उपसरपंच रामकृपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर शनिवार को पंचायत सरकार भवन में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रामकृपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि रामकृपाल सिंह का निधन 5 नवंबर को हुआ था। उनके निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर मुखिया राज कुमार, सरपंच राम कुमार चौरसिया, उपमुखिया रामदेव पासवान, पंचायत सचिव नीतीश कुमार, कचहरी सचिव शोभा कुमारी सहित सभी वार्ड सदस्य, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें