रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

दिवंगत भाकपा-माले नेता फूलेन्द्र प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भगवानपुर देसुआ पंचायत में आयोजित सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया और गरीबों, किसानों व मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

दिवंगत भाकपा-माले नेता फूलेन्द्र प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रखंड की भगवानपुर देसुआ पंचायत में भाकपा-माले के दिवंगत नेता फूलेन्द्र प्रसाद सिंह की स्मृति में उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि फूलेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य और पार्टी की जिला कमेटी के पूर्व सदस्य रहे थे। उन्होंने गांव-गांव में संगठन के विस्तार के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन से पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता के साथ गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला साथी खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनके संघर्षों को आगे बढ़ाकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जाएगा।

भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी के सदस्य फूलबाबू सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखना ही दिवंगत नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि फूलेन्द्र प्रसाद सिंह भले ही अब उनके बीच नहीं हैं, लेकिन किसान-मजदूरों के हित में उनके सपनों को पूरा करने का संघर्ष जारी रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा को जिला कमेटी सदस्य अनिल कुमार चौधरी, उपेन्द्र राय, फिरोजा बेगम, जीबछ पासवान, दिलीप कुमार राय, मो. कमालुद्दीन, मो. उस्मान, राम भरोस राय, तनंजय प्रकाश, सुधांशु प्रियदर्शी, फुलन देवी, आनंद सिंह, हेमंत कुमार सिंह, देवराज सिंह, नंदकिशोर राय, भीम सहनी, रामकृपाल राय, राम सुदीन सिंह, मो. सकूर, मो. अलाउद्दीन, मो. सलीम, नरेश पासवान, रामसगुन सिंह, विजय कुमार राम, रायबहादुर सहनी और राम प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता के अधूरे कार्यों को पूरा करने और उनके विचारों के अनुरूप गरीबों, किसानों तथा मजदूरों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें