रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

एमएमडी पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीप सजावट प्रतियोगिता, शक्ति रेड हाउस रहा अव्वल

बेल्थरारोड के ससना स्थित विद्यालय में जूनियर और सीनियर वर्गों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगोलियां बनाईं।

एमएमडी पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीप सजावट प्रतियोगिता, शक्ति रेड हाउस रहा अव्वल

दीपावली की पूर्व संध्या पर ससना स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल में रंगोली एवं दीप सजावट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीपों को सजाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, अलग-अलग प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और स्वच्छता के महत्व को रंगोलियों के जरिए दर्शाया। वहीं, सीनियर वर्ग में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने 'स्वस्थ पर्यावरण, खुशहाल कल' विषय पर रंगोलियां बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में हाउसवार परिणाम

जूनियर वर्ग में शक्ति रेड हाउस ने प्रथम, प्रगति ब्ल्यू हाउस ने द्वितीय, समृद्धि एलो हाउस ने तृतीय और शांति ग्रीन हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में समृद्धि एलो हाउस प्रथम, शक्ति रेड हाउस द्वितीय, शांति ग्रीन हाउस तृतीय और प्रगति ब्ल्यू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।

दोनों वर्गों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर शक्ति रेड हाउस ने प्रथम, समृद्धि एलो हाउस ने द्वितीय, प्रगति ब्ल्यू हाउस ने तृतीय और शांति ग्रीन हाउस ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दीप प्रज्वलन रहा। भगवान श्रीराम पर आधारित गीत की धुन पर छात्र-छात्राओं ने हाथों में जलते दीप लेकर सहभागिता की। दीपों की रोशनी और विद्यार्थियों के उत्साह ने परिसर में दीपावली का उत्सवी माहौल बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय परिवार और सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें