रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

कानपुर देहात के पांच कस्बों में पटाखा दुकानों का निरीक्षण, एएसपी ने की पैदल गश्त

एएसपी आलोक प्रसाद ने झींझक, रसूलाबाद, सिकंदरा, राजपुर और पुखरायां में पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची और बाजारों में पुलिस बल के साथ गश्त की।

कानपुर देहात के पांच कस्बों में पटाखा दुकानों का निरीक्षण, एएसपी ने की पैदल गश्त

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने शनिवार को पांच कस्बों का भ्रमण किया। उन्होंने झींझक, रसूलाबाद, सिकंदरा, राजपुर और पुखरायां में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की।

पटाखा दुकानों के निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, निर्धारित मानकों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने दुकानदारों को नियमों और शर्तों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी की बिक्री करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए।

इसके बाद एएसपी ने संबंधित कस्बों के बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को बाजारों में अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों से संवाद किया तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का आग्रह किया।

एएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पटाखा बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा सौरभ कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें