रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

दीपावली और काली पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी, रोशनी से सजे बाजार और पूजा पंडाल

सिंघिया घाट, चकविदुलिया, आलमपुर, टेकना चौक, कल्याणपुर और दाहू चौक सहित कई स्थानों पर काली पूजा के लिए पंडाल तैयार किए गए हैं।

दीपावली और काली पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी, रोशनी से सजे बाजार और पूजा पंडाल

प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली तथा काली पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीपावली के अवसर पर श्रद्धालु माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, विभिन्न स्थानों पर मां काली की पूजा के लिए भी पंडाल और मंदिर सजाए गए हैं। पर्व को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

दीपावली और लक्ष्मी पूजा की तैयारियों के तहत लोगों ने अपने घरों, दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई की है। इसके साथ ही रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों, मिट्टी के दीयों और फूलों से घरों तथा बाजारों को सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से सजे मकान और दुकानें त्योहार की रौनक बढ़ा रहे हैं।

दीपावली के साथ क्षेत्र में काली पूजा की भी तैयारियां की गई हैं। प्रखंड के सिंघिया घाट, चकविदुलिया, आलमपुर, टेकना चौक, कल्याणपुर और दाहू चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। स्थानीय काली मंदिरों को भी सजाया गया है।

आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, देर रात मंदिरों और पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा-अर्चना शुरू होगी। श्रद्धालु पूजा में शामिल होकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

दीपावली और काली पूजा के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आयोजन और सजावट का माहौल दिखाई दे रहा है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें