रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सिकंदरपुर पहुंचे डॉ. विजय रंजन का फूल-मालाओं से स्वागत, सैकड़ों लोगों ने किया अभिनंदन

शुक्रवार शाम मनोज अलंकार मंदिर पहुंचने पर डॉ. विजय रंजन का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मंदिर संचालक चिन्मय जी सर्राफ से उनकी आत्मीय मुलाकात भी हुई।

सिकंदरपुर पहुंचे डॉ. विजय रंजन का फूल-मालाओं से स्वागत, सैकड़ों लोगों ने किया अभिनंदन

359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के डॉ. विजय रंजन शुक्रवार की शाम सिकंदरपुर स्थित मनोज अलंकार मंदिर पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान डॉ. विजय रंजन ने मनोज अलंकार मंदिर के संचालक चिन्मय जी सर्राफ से शिष्टाचार मुलाकात की। चिन्मय जी सर्राफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों के बीच आत्मीय बातचीत हुई और एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना।

चिन्मय जी सर्राफ से मिले सम्मान और अपनत्व पर डॉ. विजय रंजन ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिलने वाला प्यार और स्नेह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों का यह अपनापन उन्हें हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान मनोज सोनी, मनोज राय, प्रयाग चौहान, रविंद्र वर्मा, बजरंगी चौहान, पवन सोनी, अवधेश सोनी, रमेश गुप्ता, ओपी गुप्ता, राहुल गुप्ता, मदन गुप्ता, जितेंद्र सोनी और मनीष कनौजिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें