रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई: जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना शुरू, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं दर्ज की जानकारी, 30 नवंबर तक पोर्टल पर स्व-गणना पूरी करने की अपील की गई।

हरदोई: जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना शुरू, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ

जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया सोमवार, 16 नवंबर से शुरू हो गई। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यशाला और विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई गई और मौके पर ही स्व-गणना कराई गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र और अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया और सराहना की।

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की नीतियों के निर्माण और देश के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने लोगों से 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित सही और पूरी जानकारी दर्ज करने की अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी लोगों से समय सीमा के भीतर स्व-गणना पूरी कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें