रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई: बाढ़ राहत राशि में कथित घोटाले को लेकर आजाद अधिकार सेना ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

सदर विधानसभा प्रभारी मोहित मिश्रा ने तहसील प्रशासन, कुछ ग्राम प्रधानों और अन्य लोगों पर करोड़ों रुपये की राहत राशि में अनियमितता के आरोप लगाए। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

हरदोई: बाढ़ राहत राशि में कथित घोटाले को लेकर आजाद अधिकार सेना ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

जिले में बाढ़ राहत और दैवीय आपदा सहायता राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला फिर चर्चा में है। आजाद अधिकार सेना पार्टी के सदर विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी मोहित मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोहित मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्रमुख सचिव गृह को शिकायत संख्या 40015526115494 दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि शिकायत की जांच क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के पोर्टल पर लंबित है और अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

उनके मुताबिक, मामला थाना लोनार क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवादा चौगवां, विकासखंड बावन के मजरा बरबन, कड़ेरी फॉर्म और रामपुर जटौली सहित अन्य स्थानों से जुड़ा है। उन्होंने तहसील प्रशासन, कथित बिचौलियों, कुछ भाजपा नेताओं, ग्राम प्रधानों और उनके रिश्तेदारों पर मिलीभगत कर बाढ़ राहत एवं दैवीय आपदा सहायता राशि में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

मोहित मिश्रा का कहना है कि मामला सामने आने के बाद तहसील प्रशासन ने एक लेखपाल को निलंबित किया था, लेकिन उनके अनुसार अन्य कथित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस कार्रवाई को पर्याप्त नहीं बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

पार्टी की ओर से इस संबंध में राष्ट्रपति को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया था। मोहित मिश्रा के अनुसार, मामले से जुड़े उपलब्ध साक्ष्य व्हाट्सएप के जरिए नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी हरपालपुर को भी भेजे गए हैं, ताकि जांच में उनका संज्ञान लिया जा सके।

मोहित मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहत राशि में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद अधिकार सेना किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करेगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें