रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

गंगा एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में हडहा-मलिकपुर के पास हुआ हादसा, पानीपत से बिहार जा रही बस में सवार थे 140 से अधिक यात्री।

गंगा एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए दोनों लेन के बीच बनी खाई में पलट गई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में 140 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, बस हरियाणा के पानीपत से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी। इसी दौरान पाली थाना क्षेत्र के हडहा-मलिकपुर गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार बस सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दोनों लेन के बीच बनी गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की तस्वीरें और वीडियो बनाने से उन्हें पुलिस तथा यूपीडा कर्मचारियों ने रोका। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो सामने आने से हाईवे अथॉरिटी की छवि प्रभावित होने की बात कही गई। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बाद में यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को खाई से बाहर निकलवाया और टोल प्लाजा स्थित कंट्रोल रूम पहुंचाया।

हादसे के बाद यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें